फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 10 हजार रुपये से भरा पर्स लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। परी चौक मेट्रो स्टेशन पर तैनात यूपी स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (यूपीएसएसएफ) के जवान की ईमानदारी और सतर्कता से एक यात्री का खोया हुआ पर्स सुरक्षित मिल गया। पर्स में 10,020 रुपये के साथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे। शुक्रवार को प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पैड एरिया में ड्यूटी के दौरान आरक्षी सोनू मावी को एक काले रंग का पर्स मिला। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पाली प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण कुमार को दी। इसके बाद स्टेशन के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (ओसीसी) को भी मामले से अवगत कराया गया और पर्स को सुरक्षित रख लिया गया। करीब आधे घंटे बाद एक यात्री स्टेशन पर पहुंचा और अपना पर्स खोने की जानकारी दी। पहचान पूरी तरह सही पाए जाने पर पर्स यात्री को सौंप दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें