यमुना सिटी। रिटायर्ड कर्मचारी और पेंशनर्स समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर 21 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर धरना देंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपेंगे। इस संबंध में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, गौतमबुद्धनगर ने बैठक की जिसमें विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं बताईं। कर्मचारियों ने बताआ कि 20 मार्च से लगातार हस्ताक्षर अभियान जारी है। बैठक में जिलाध्यक्ष सतेंद्र चौहान, जिला उपाध्यक्ष परमानंद शर्मा, रघुवर दयाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामोतार पाल, खेमचंद शर्मा, जिलामंत्री बैजनाथ शर्मा, देवेंद्र सिंह लोर आदि मौजूद रहे।