फोटो
नोएडा। सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में कार्यरत वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी डीके शर्मा 39 साल की सेवाएं देकर रिटायर हो गए हैं। 1989 से नोएडा ईएसआईसी अस्पताल में हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने फेज-2 डिस्पेंसरी और ग्रेनो की डिस्पेंसरी खुलवाने में मदद की। रिटायरमेंट समारोह में अस्पताल की डीन डॉ. हरनाम कौर, पूर्व निदेशक डॉ. बलराज भंडार, पूर्व निदेशक डॉ. एके गौतम, डीएमएस डॉ. संदीप चौधरी, ज्वाइंट डायरेक्टर प्रशासन डॉ. पंकज सिन्हा, ज्वाइंट डायरेक्टर फाइनेंस आलोक सिन्हा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो