सेवानिवृत्त आईजी राजेश पांडेय सम्मानित
लखनऊ। सेवानिवृत्त आईजी राजेश पांडेय को उनकी पुस्तक ''वर्चस्व'' को भारत सरकार की ओर से प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष्य में स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन ने सम्मानित किया। एसबीआई मुख्य शाखा में हुए कार्यक्रम में सचिव अतुल स्वरूप ने बताया कि यूपी एसटीएफ के संस्थापक सदस्य राजेश पांडेय श्री अलीगंज हनुमान मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से जन सेवा कर रहे हैं। राजेश पांडेय ने अपनी पुस्तक में वर्णित कुछ घटनाओं का उल्लेख किया। इस दौरान प्रदीप मल्होत्रा, वीके अवस्थी, श्री हनुमान जी मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष केके सिंह, आंचलिक अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, सचिव हरिराम पांडेय, जीएस भंडारी, समर बहादुर और संगठन अध्यक्ष दिनेश चंद्रा आदि मौजूद रहे।