फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रिटायर्ड सैन्यकर्मी ने पत्नी को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की सुपरटेक ग्रीन विलेज कॉलोनी में रिटायर्ड सैन्यकर्मी ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में नीशू ने बताया कि 2013 में उसकी लव मैरिज मनबीर सिंह से हुई थी। दोनों के दो बेटी आरोही (12), आयुषी (10) और बेटा आयुष (8) हैं। पति सेना से रिटायर्ड हैं और घर पर रहते हैं। आरोप है कि पति शराब पीकर गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। विरोध करने पर बुधवार को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें