नोएडा (संवाद)। निजी वाहनों की नई यूपी16जीबी सीरीज के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की ऑनलाइन नीलामी के नतीजे आज शाम छह बजे जारी होंगे। वाहन मालिक परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकेंगे और आवंटित नंबरों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, सामान्य पसंदीदा नंबरों की बुकिंग भी जारी है। इसके लिए दोपहिया वाहन मालिकों को एक हजार और चारपहिया वाहन मालिकों को पांच हजार रुपये शुल्क देना होगा।