फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनवी की छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनवी : छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी
विज्ञापन

नगीना। जिला नूंह के गांव बाई में बने जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ली गई परीक्षा का परिणाम मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार ने जारी कर दिया है। वहीं 11वीं कक्षा में विज्ञान और मानविकी में दाखिले के लिए 10 जून तक की मोहलत दी गई है। जेएनवी बाई की उप प्राचार्या डॉक्टर सुमेधा पांडेय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति जवाहर नवोदय विद्यालय में इस साल भी 5वीं में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था। उन तीन हजार बच्चों में से 80 बच्चों का चयन कर लिया गया है, जिन्हें छठी कक्षा में दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए बच्चे अपना परिणाम विभाग की वेबसाइट पर से डाउनलोड कर सकते हैं। स्कूल के बाहर दीवार पर लगी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो छात्र दसवीं कक्षा में पास हुए हैं वे 11 वीं कक्षा में सुनहरे भविष्य के लिए विज्ञान और आर्ट में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। उनके 10वीं के परिणाम को दाखिले के लिए आधार माना जाएगा। सभी इच्छुक विद्यार्थी 10 जून से पहले पहले अपना आवेदन विभाग की वेबसाइट पर जरूर डाल दें। उप प्राचार्य डॉक्टर पांडेय ने बताया कि ये आवासीय स्कूल है, यहां छठी से बारहवीं तक मुफ्त शिक्षा भारत सरकार की तरफ से दी जाती है। इस केंद्रीय विद्यालय में खाने-पीने, रहने सहने, वर्दी, किताबें और सभी प्रकार की सुविधाएं बच्चों को मुफ्त में दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें