सृजन फाउंडेशन ने विसर्जन की जगह गणपति पुनर्स्थापना की है।
लखनऊ। राजधानी में दस दिन तक चले गणेशोत्सव में आस्था और भक्ति के साथ पर्यावरण से प्रेम का नजारा देखने को मिला। विसर्जन वाले दिन नम आंखों से भक्तों ने बप्पा को विदा किया, लेकिन सृजन फाउंडेशन ने विसर्जन की जगह गणपति पुनर्स्थापना की है। इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। संस्था अध्यक्ष डॉ. अमित सक्सेना ने बताया कि जब भगवान की मूर्ति खंडित होती है तो विसर्जन किया जाता है। गणपति उत्सव में इतने दिन साथ रखने और निरंतर श्रद्धा से पूजा करने के बाद उनका विसर्जन ठीक नहीं लगता। ऐसे में विसर्जन की जगह गणपति पुनर्स्थापना करने का फैसला किया।