फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डॉक्टर की सलाह बढ़ते एक्यूआई में सांस के मरीज बरतें सावधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


नोएडा। बढ़ते एक्यूआई और प्रदूषण के कारण सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। दमा, एलर्जी और ब्रोंकाइटिस से पीड़ित लोगों को अधिक समस्याएं हो रहीं हैं। गले में खराश, खांसी या सांस फूलने जैसे लक्षण दिखने पर ऐसे में सतर्क हो जाना चाहिए। बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें, बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करें और डॉक्टर द्वारा दी गई दवाएं नियमित लें। लक्षण बढ़ने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें।

घरेलू उपाय:
-गुनगुना पानी पीते रहें।
-दिन में 1-2 बार भाप लें।

-हल्दी वाला दूध या काढ़े का सेवन करें।

-घर को धूल और धुएं से मुक्त रखें।

-
- डॉ. प्रदीप कुमार शैलेत, कंसलटेंट फिजिशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें