फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंग्लैंड को हराने वाली टीम का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड को 118 रन से हराने वाली डिफरेंटली-एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीसीआई) की भारतीय मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट टीम का नोएडा में स्वागत किया गया। सेक्टर-140 स्थित द फ्लैगशिप में सीआरसी ग्रुप की ओर से आयोजित होमकमिंग कार्यक्रम में टीम के खिलाड़ियों के साथ कोच, मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ को सम्मानित किया गया। इस ग्रुप ने इंग्लैंड दौरे के दौरान भारतीय टीम को स्पॉन्सर के तौर पर सहयोग दिया था। 19 अगस्त को लॉर्ड्स में खेले गए सात मैचों की मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के मुकाबले में भारतीय टीम ने मुकाबला 118 रन से अपने नाम किया था। हालांकि सात मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने 4-3 से जीत लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें