फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली कटौती निवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। त्योहारों के बीच सेक्टर-144 के निवासी लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान हैं। अंधाधुंध कटौती के कारण लोगों का आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को हो रही है। निवासियों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने से क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। सेक्टर के आरडब्ल्यूए महासचिव भगत सिंह तोंगड़ ने बताया कि बिजली कटौती की समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों को कई बार सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। निवासियों ने सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें