ग्रेटर नोएडा। ईटा-2 स्थित एसकेए मेट्रो विले सोसाइटी के निवासियों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं निजी अस्पताल की ओर से दी जाएगी। अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के सहयोग से बनाए गए मेडिकल रूम का उद्घाटन दादरी विधायक तेजपाल नागर ने किया। मेडिकल रूम स्थानीय निवासियों को प्राथमिक चिकित्सा सहायता, त्वरित स्वास्थ्य परामर्श तथा आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल सहायता उपलब्ध कराएगा। इस पहल के अंतर्गत निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता, निशुल्क इमरजेंसी एम्बुलेंस सेवा आदि सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। ब्यूरो