ग्रेटर नोएडा (संंवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित इको विलेज-1 सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाए जाने को लेकर निवासियों ने नाराजगी जताई है। जून 2026 से मेंटेनेंस शुल्क 2.36 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़ाकर 3.25 रुपये प्रति वर्ग फुट कर दिया गया है, जिससे फ्लैट बायर्स पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। सोसाइटी निवासी समीर ने बताया कि बढ़े हुए मेंटेनेंस शुल्क के खिलाफ निवासियों ने एपेक्स कोर्ट कमेटी से शिकायत की थी ,जिसके बाद कमेटी ने मेंटेनेंस एजेंसी को बढ़े हुए शुल्क की वसूली पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद निवासियों से बढ़ी हुई दर के अनुसार ही मेंटेनेंस शुल्क लिया जा रहा है।