नोएडा। सेक्टर-82 स्थित ग्रीन प्यू अपार्टमेंट में बीते कई दिनों से पानी की किल्लत बनी हुई है। कम प्रेशर से आ रहे पानी की वजह से घरों की टंकियां नहीं भर पा रहीं हैं। बढ़ती परेशानी से अब कामकाज तक प्रभावित हो रहे हैं। निवासियों ने बताया कि सुबह व शाम के वक्त सबसे ज्यादा पानी की जरूरत होती है। इसी वक्त पर आपूर्ति नहीं होने से परेशानी बढ़ रही है। आरडब्ल्यूए से शिकायत की गई लेकिन कोई हल नहीं निकल सका है। ब्यूरो