यमुना सिटी (संवाद)। 22-डी सोसाइटी में लगातार तीसरे दिन भी बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार को जेसीबी की खुदाई के दौरान क्षतिग्रस्त हुई बिजली लाइन के मरम्मत कार्य के चलते लगातार तीसरे दिन भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली कटौती का सबसे अधिक असर सोसाइटी के हाईराइज टावरों में रहने वाले परिवारों पर पड़ा। बिजली नहीं होने के कारण लिफ्टों का संचालन भी बंद रहा। निवासियों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से कई-कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, जिसके कारण भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को बिना बिजली के ही रहना पड़ रहा है।