ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित रक्षा अड्डेला सोसाइटी में पानी का प्रेशर कम होने और समय पर पानी की आपूर्ति नहीं होने से निवासी परेशान हैं। एओए अध्यक्ष राहुल राज यादव ने बताया कि सोसाइटी में पिछले कुछ समय से पानी का प्रेशर काफी कम आ रहा है। इसके साथ ही निर्धारित समय पर पानी नहीं आने से निवासियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या के कारण सोसाइटी के लोगों को दैनिक जरूरतें पूरी करने में दिक्कत हो रही है।लोगों ने संबंधित अधिकारियों से पानी की आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने और पर्याप्त प्रेशर के साथ समय पर पानी उपलब्ध कराने की मांग की है, जिससे निवासियों को राहत मिल सके।