फ़ोटो-
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गोल्फ लिंक-1 में गंदगी की समस्या गंभीर होती जा रही है। क्षेत्र में जगह-जगह घरेलू कचरा, प्लास्टिक और निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी है। इससे सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यहां 400 से अधिक लोग रहते हैं, लेकिन नियमित सफाई नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरडब्ल्यूए गोल्फ लिंक-1 के अध्यक्ष जतन सिंह के अनुसार, क्षेत्र में जगह-जगह कचरा जमा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। गंदगी से दुर्गंध फैल रही है और मच्छर-मक्खियों के पनपने का खतरा बना हुआ है।