ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-1 के ई ब्लॉक में कूड़ा डालने के लिए रखे डस्टबिन के आसपास फैली गंद
फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर डेल्टा-1 के ई ब्लॉक में डस्टबिन के आसपास फैली गंदगी और बदबू से निवासी परेशान हैं। लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग से समस्या का संज्ञान लेकर जल्द समाधान कराने की मांग की है। नियमित सफाई नहीं होने से संक्रमण और बीमारियों का खतरा बना हुआ है। आरडब्ल्यूए ने बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग से शिकायत कर समाधान की मांग की थी, लेकिन अब तक न समस्या दूर हुई और न ही कोई जवाब मिला है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने अधिकारियों से कूड़ेदान के आसपास नियमित सफाई कराने के साथ चूने और मिट्टी का छिड़काव कर उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।