यमुना सिटी (संवाद)। गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी के टू पार्कव्यू के निवासी लंबे समय से बिजली संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। सोसाइटी में आए दिन बिजली की समस्या बनी रहती है। इसके साथ ही हाई और लो वोल्टेज की परेशानी भी लगातार सामने आ रही है। बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण निवासियों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। सोसाइटी निवासी मनोज और अनल ने बताया कि पूरी गर्मी के मौसम में सोसाइटी में बिजली की समस्या बनी रही। कई बार बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ वोल्टेज में उतार-चढ़ाव की समस्या भी देखने को मिली। निवासियों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च कर घर खरीदने के बावजूद उन्हें बिजली जैसी मूलभूत सुविधा के लिए परेशान होना पड़ रहा है।