नोएडा। सेक्टर-20 में जल की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे लोगों का जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष रामपाल भाटी ने बताया कि अधिकारियों को लोगों की फिक्र नहीं है। संपवेल से एक-एक करके सभी मोटर खराब हो चुकी है। इस वजह से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। जबकि आरडब्ल्यूए पहले खराब हुई दूसरी मोटर को ठीक करने की मांग करता रहा है। अब लोगों को पूरी तरह बाजार से बोतल बंद पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। अब तक प्राधिकरण अधिकारियों ने सेक्टर में जल संकट पर संज्ञान नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि जब तक सप्लाई की मोटर ठीक नहीं हो जाती है, तब तक पानी की आपूर्ति नहीं होगी। अगर जल्द ही सप्लाई व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो मजबूरी में लोगों को विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा। ब्यूरो