फोटो-
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। तुगलपुर में पेट्रोल पंप वाली गली की सड़क लंबे समय से खराब होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं और जलभराव से कीचड़ व गंदा पानी जमा रहता है। निवासी सुनील कुमार ने बताया कि पानी जमा होने से पैदल चलना और दोपहिया वाहन निकालना मुश्किल हो जाता है। बच्चों और बुजुर्गों को भी दिक्कत होती है। गंदगी से बदबू भी आती है। स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण से सड़क की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।