फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इकोविलेज-3 में मेंटेनेंस बढ़ाने पर निवासियों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इकोविलेज-3 सोसाइटी में शनिवार को निवासियों ने मेंटेनेंस बढ़ाने को लेकर हुई बैठक में विरोध जताया। निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी का रखरखाव सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। इसके बावजूद मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाया जा रहा है। निवासी मृत्युंजय ने बताया कि सोसाइटी के सभी निवासियों ने मेंटेनेंस कार्यालय में जाकर इसका विरोध जताया है। उन्होंने बताया कि आए दिन सोसाइटी में लिफ्ट फंस जाती है। इसके साथ ही कई अन्य समस्याओं को लोगों को झेलना पड़ता है। जब सोसाइटी में निवासी रह रहे हैं तो उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। यदि बेहतर सुविधाएं बिल्डर प्रबंधन की ओर से दी जाएगी। तभी मेंटेनेंस शुल्क बढ़ा हुआ निवासी देंगे। सोसाइटी के 11 टावर में करीब 1600 फ्लैट्स है। जहां पांच हजार से अधिक लोग रह रहे है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें