फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली कटौती से यमुना सिटी के लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- निर्धारित शेड्यूल के बाद भी दो से तीन घंटे अतिरिक्त कटौती, गर्मी में बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

यमुना सिटी (संवाद)। गर्मी के बीच यमुना सिटी क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बार-बार बिजली गुल होने से पंखे और कूलर बंद हो जाते हैं। इससे उमस भरी गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में शासन के निर्देशानुसार तीन से छह घंटे बिजली कटौती का शेड्यूल है। नगर पंचायत मुख्यालय में रोजाना तीन घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में छह घंटे कटौती निर्धारित है। इसके बावजूद हर दिन दो से तीन घंटे अतिरिक्त बिजली कटौती की जा रही है। लोगों का कहना है कि अतिरिक्त कटौती का कोई निश्चित समय नहीं होने से परेशानी और बढ़ जाती है। बिजली कटौती का असर दुकानों और अन्य जरूरी कामकाज पर भी पड़ रहा है। रात में बिजली जाने से लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने गर्मी को देखते हुए अतिरिक्त कटौती बंद करने और निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें