फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे सेक्टर-3 के निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोेएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेक्टर-3 में रहने वाले लोग लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। सेक्टर में सड़क, सफाई, जल निकासी, पेयजल और स्ट्रीट लाइट, पार्क जैसी समस्याओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। सेक्टर की कई सड़कों पर गड्ढे होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, खाली प्लॉटों में कूड़ा जमा होने से गंदगी फैल रही है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। सेक्टर निवासी नीलम यादव का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से जल निकासी प्रभावित हो रही है। निवासियों की मांग है कि संबंधित प्राधिकरण सेक्टर की समस्याओं का संज्ञान लेकर सड़कों की मरम्मत, नियमित सफाई, नालियों की सफाई और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था दुरुस्त कराए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें