फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-22डी में पानी बहने से निवासी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। सेक्टर-22डी स्थित हाईराइज सोसायटी में मूलभूत सुविधाओं और रखरखाव की समस्याओं से निवासी परेशान हैं। शनिवार को सोसायटी के ओ ब्लॉक में लगातार पानी बहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सेक्टर-22डी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने बताया कि पानी बहने की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में निवासियों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की थी। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में नाराजगी है। निवासियों ने संबंधित अधिकारियों से समस्याओं का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें