फोटो-
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-105 के लोगों ने अवैध अतिक्रमण और गंभीर जलभराव की समस्या को लेकर नोएडा प्राधिकरण को ज्ञापन सौंपा है। इनके अनुसार सेक्टर-105 के मकान नंबर बी-315 के निवासी ने सड़क के दोनों तरफ की नालियों पर अतिक्रमण कर लिया है। इस अतिक्रमण से नालियों का रास्ता बंद हो गया है, जिससे नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है।