ग्रेटर नोएडा।पूर्वांचल रॉयल सिटी के सोसाइटी के लंबित रजिस्ट्रेशन प्रकरण को लेकर वाशिन्दों का एक
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर चाई-फाई स्थित पूर्वांचल रॉयल सिटी के सोसाइटी रजिस्ट्रेशन का वर्षों से लंबित मामला अब जल्द सुलझ सकता है। सोसाइटी के करीब 50 निवासी गाजियाबाद स्थित डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डिप्टी रजिस्ट्रार निखलेश राजन से मुलाकात कर लंबित प्रकरण का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की। सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन चंद्रमोहन मिश्र ने बताया कि रजिस्ट्रेशन से जुड़े मामले में लोगों ने अपनी समस्याएं और चिंताएं अधिकारियों के सामने रखीं। इस मौके पर पवन शर्मा, अंकुर बंसल, रोहित गर्ग, अभिषेक जैन और निक्की पंरिजा के नेतृत्व में पहुंचे निवासियों ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में आ रही बाधाओं से डिप्टी रजिस्ट्रार को अवगत कराया। निखलेश राजन ने आश्वासन दिया कि प्रकरण पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। ब्यूरो