ग्रेटर नोएडा(संवाद)। ग्रेनो वेस्ट की एटीएस हैप्पी ट्रेल सोसाइटी में सोमवार दोपहर बिजली आपूर्ति बाधित हुई। करीब 12:30 बजे बिजली जाने से निवासियों को परेशानी हुई। निवासी प्रीतेश राय ने बताया कि एनपीसीएल के काम के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। उन्होंने कहा कि बिजली संबंधी कार्य की सूचना पहले नहीं दी गई। एनपीसीएल प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि दो हफ्ते पहले ही जानकारी दे दी गई थी।