ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा - 2 स्थित मिगसन विलासा सोसाइटी के पास उगी झाड़ियां। स्रोत निवासी
-बरसाती नालियों में कचरा जमा होने से जलनिकासी प्रभावित, नियमित सफाई की मांग
फोटो-
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर ईटा-2 में मिगसन विलासा सोसाइटी के पास उगी झाड़ियों और सेक्टर थीटा-2 की बरसाती नालियों में जमा कचरे से लोग परेशान हैं। नालियों में कूड़ा जमा होने से बारिश के पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। इससे बरसात के दौरान जलभराव की समस्या होने की आशंका बनी रहती है। सेक्टर थीटा-2 निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि बरसाती पानी की निकासी के लिए बनी नालियों में कचरा जमा होने से पानी का बहाव बाधित हो रहा है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मिगसन विलासा निवासी मुकुल ने बताया कि सोसाइटी के पास खाली जमीन पर झाड़ियां उग आई हैं। इससे आसपास रहने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से नालियों की नियमित सफाई कराने और झाड़ियों की कटाई कराने की मांग की है, ताकि जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त हो सके और लोगों को राहत मिले।