नोएडा (संवाद)। सेक्टर-74 स्थित केपटाउन सोसाइटी में रविवार को केपटाउन टीम की ओर से हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें निवासियों ने हिस्सा लेकर सोसाइटी की सुरक्षा, रखरखाव और वित्तीय पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों पर एओए से जवाबदेही तय करने की मांग की। कार्यक्रम में एओए का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा, जिस पर लोगों ने नाराजगी जताई। केपटाउन टीम ने कहा कि 8 अगस्त को प्रस्तावित जनसुनवाई में इन सभी मुद्दों पर एओए से बिंदुवार जवाब मांगा जाएगा।