फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अल्फा-1 में गंदगी और झाड़ियों से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- एक महीने से नहीं हुई अशोक वाटिका की सफाई, सड़क पर पड़ी हैं कटी टहनियां
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। अल्फा-1 स्थित अशोक वाटिका की मुख्य सड़क पर गंदगी और झाड़ियां फैली होने से लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासी मनीष डावर के अनुसार, एक महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी सफाई नहीं हुई है। प्राधिकरण अधिकारियों और ठेकेदार को शिकायत देने पर एक सप्ताह में सफाई कराने का आश्वासन मिला था, लेकिन समस्या जस की तस है। वहीं, अल्फा-1 की मुख्य सड़क पर पेड़ों की छंटाई के बाद पिछले 10 दिनों से कटी टहनियां और झाड़ियां पड़ी हैं। इससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। मनीष डावर ने प्राधिकरण से जल्द सफाई कराने और सड़क पर पड़ी टहनियां हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें