नोएडा। फिल्म सिटी के पास लगा जाम। फोटो अमर उजाला
नोएडा। शहर में मंगलवार की शाम हुई बारिश के बाद से सेक्टरों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सेक्टर 12-22, सेक्टर 71, 77, 56, 116, 44 छलेरा, सेक्टर 53 गिझौड़, सेक्टर 45 सदरपुर समेत अन्य सेक्टरों में पानी भर गया। दूसरी तरफ शाम को पीक ऑवर होने के चलते जगह जगह लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के महामाया फ्लाईओवर, चिल्ला बॉर्डर, सेक्टर-18 से एक्सप्रेसवे की ओर, सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोल चक्कर से सेक्टर-60 अंडरपास तक, सेक्टर-75 और सेक्टर 12-22 में लोगों को जाम से जूझना पड़ा। हालांकि ट्रैफिक कर्मियों की टीम ने यातायात का संचालन नियमित रखने का पूरा प्रयास किया, जिन अंडरपास में जलभराव हुआ, वहां कुछ समय के लिए डायवर्जन लागू करना पड़ा। पानी निकलते ही डायवर्जन बहाल कर दिया गया। ब्यूरो