फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निवासियों ने मंत्री से की कब्जे की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। डेल्टा-1 निवासियों ने सेक्टर के गेट नंबर-4 पर बनी ग्रीन बेल्ट को काटकर कब्जे का आरोप लगाया है। निवासियों ने लखनऊ पहुंचकर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता से मामले में कार्रवाई की मांग की है। फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए के पूर्व महासचिव दीपक कुमार भाटी ने बताया कि बिल्डर बची हुई ग्रीन बेल्ट की दीवार को गिराकर कब्जे के लिए प्रयासरत है। मामले में सेक्टर की आरडब्ल्यूए ने फेडरेशन के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन किया था। उसके बाद प्राधिकरण के अधिकारियों से मिलकर शिकायत की,लेकिन कुछ नहीं हुआ। अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने बताया कि ग्रीन बेल्ट के अवैध कब्जे को हटाकर नियमानुसार बाउंड्री वाल की बात रखी गई,लेकिन आश्वासन के पश्चात भी कोई कार्य बिल्डर के प्रभाव में नहीं हुआ। इस मौके पर पंकज नागर, ठाकुर विजय सिंह, वीरेश बैसला आदि उपस्थित रहे। मामले में मंत्री ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें