ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एवेन्यू-7 सोसाइटी की चहारदीवारी के पीछे हैबतपुर गांव की खाली पड़ी जमीन पर गंदे पानी भरे होने से निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी के कारण निवासियों को मच्छरों से लोगों को बीमार होने का डर सता रहा है। निवासी सार्थक पांडेय ने बताया कि सोसाइटी में दो हजार से अधिक परिवार रहते हैं। गांव के पिछले हिस्से को चारदीवारी से कवर किया गया है। चहारदीवारी के दूसरी ओर हैबतपुर गांव है। यहां जमीन खाली पड़ी हुई है। निवासियों ने इस संबंध में प्राधिकरण से शिकायत की है। ब्यूरो