फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। भीषण गर्मी के बीच ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-3 बी-ब्लॉक स्थित पार्क-5 की ग्रीन बेल्ट को सूखने से बचाने के लिए स्थानीय निवासियों ने सराहनीय पहल की है। उन्होंने अपने घरों से पाइप लगाकर पार्क और ग्रीन बेल्ट में पानी देकर पेड़-पौधों और घास को सूखने से बचाया। निवासी राकेश शर्मा ने बताया कि बढ़ते तापमान के कारण ग्रीन बेल्ट में लगे पौधे सूखने का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों ने पार्क में पानी देने की जिम्मेदारी संभाली है। बीते कुछ दिनों से सुबह-शाम नियमित रूप से पौधों को पानी दिया जा रहा है।