नोएडा। सेक्टर-134 स्थित जेपी विशटाउन के निवासियों में बिजली व्यवस्था को लेकर रोष है। आरोप है कि परियोजना के नक्शे में दो ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) प्रस्तावित थे लेकिन वर्तमान में केवल एक जीएसएस ही संचालित हो रहा है। इससे सेक्टर-128 से 134 तक बिजली आपूर्ति की जा रही है। निवासियों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या गंभीर हो गई है। कई बार 15 मिनट के भीतर पांच से दस बार बिजली आने-जाने से एसी, इन्वर्टर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो रहे हैं। निवासियों ने मांग की है कि दूसरे जीएसएस का निर्माण पूरा होने के बाद ही नई इमारतों को ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट दिया जाए। ब्यूरो