फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दनकौर में मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाली चयनित बालिकाओं के लिए आयोजित सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हुआ। शिविर का समापन जिला समन्वयक बालिका शिक्षा विनय प्रकाश और जिला व्यायाम शिक्षक सतीश कुमार ने किया। प्रशिक्षण शिविर में तीनों कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की चयनित बालिकाओं को राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक आशीष नागर और कुलदीप नागर ने विभिन्न खेलों का विशेष प्रशिक्षण दिया। बालिकाओं को कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद के साथ 200, 400 और 600 मीटर दौड़ का अभ्यास कराया गया। समापन अवसर पर जगवीर शर्मा, महेश कुमार, चित्रा पाल और सीमा मलिक सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।