फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आवासीय भूखंड योजना लांच, 35 प्लॉट खरीदने का मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
- 30 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन


नोएडा। दशहरा के मौके पर नोएडा प्राधिकरण ने आवासीय भूखंड योजना लांच की है। इसके अंतर्गत 35 आवासीय प्लॉटों को खरीदने का मौका मिलेगा। योजना में 30 अक्तूबर तक आवेदन किए जा सकेंगे। योजना के तहत शहर के अलग-अलग सेक्टरों में यह प्लॉट मिलेंगे। इनकी साइज भी अलग-अलग होगी। इनका आवंटन ई-नीलामी से होगा। योजना में शामिल होने वाले आवेदकों को चार नवंबर तक दस्तावेज जमा कराने का मौका मिलेगा। योजना में शामिल प्लॉट सेक्टर-41, 44, 48, 51, 53, 56, 61, 72, 99, 105, 122 और 151 में हैं। योजना के रिजर्व प्राइज से सबसे अधिक की बोली लगाने वाले आवेदकों को प्लाॅट का आवंटन होगा। जो अधिक रेट पर बोली लगाएगा, उसे भूखंड आवंटित कर दिया जाएगा। प्राधिकरण की ओर से औद्योगिक और संस्थागत विभाग के भूखंडों की स्कीम भी जल्द निकलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें