फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रखरखाव शुल्क बढ़ने से नाराज सोसाइटीवासियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने के विरोध में निवासियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन-2 सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को रखरखाव शुल्क बढ़ाने के विरोध में मेंटेनेेंस और सेल्स ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। निवासियों का कहना है कि एक तो बिल्डर सुविधाएं नहीं दे रहा है। दूसरा 20 फीसदी मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने का पत्र जारी कर दिया है। कई बार सुविधाएं बढ़ाने को लेकर बातचीत की गई है, लेकिन बिल्डर सुनवाई नहीं कर रहा है। सोसाइटी के 2 हजार परिवार परेशान हैं। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने निवासियों की प्रबंधन के साथ बैठक कराई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। निवासियों ने बताया कि इस समय 1.96 रुपये प्रति वर्ग फुट शुल्क लिया जा रहा है। अब इसे सीधे 20 प्रतिशत बढ़ाया जा रहा है। इंटरकॉम बंद पड़े हैं। सीसीटीवी कैमरे चलते नहीं हैं। साफ-सफाई भी ठीक से नहीं हो रही है। ऐसे में बढ़ा हुआ शुल्क क्यों दें। इससे पहले भी बढ़ोतरी का पत्र मिलने पर निवासियों ने बिल्डर के महाप्रबंधक से बातचीत की थी। उन्होंने इस पर 7 दिन में विचार करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। रविवार को भी उनसे मुलाकात करने पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिले। निवासियों ने इस मसले पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें