ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किग्सवुड सोसाइटी के निवासियों ने प्राधिकरण के अधिकारियों के सामने कई मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि सोसाइटी के गेट पर रैंप बने। उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सोसाइटी के बाहर फुटपाथ का निर्माण अब तक नहीं कराया गया है। सड़क किनारे बने खुले नाले के कारण कई बार घटनाएं हो चुकी हैं। निवासी लक्ष्मीकांत अग्रवाल ने बताया कि प्राधिकरण के अधिकारियों ने भरोसा दिया है कि जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। इस मौके पर राघवेंद्र यादव, दिव्यांशु अवस्थी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो