दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रा के साथ अभद्रता और गाली-गलौज कर अपमानित करने के मामले में 6 छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 22 जनवरी को छात्रा की ही कक्षा के लड़कों ने उससे अभद्रता की और अश्लील एवं गालियां देकर उसे धमकाया। मामले में छह छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।