फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क दुर्घटना में ट्रक नंबर के आधार पर दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में ट्रक नंबर के आधार पर दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

दादरी संवाद। रामपुर फतेहपुर गांव के तिराहे के पास छह दिन पहले कार-ट्रक की टक्कर में एक छात्रा की मौत हो गई थी, जबकि अन्य छात्र घायल हो गए थे। घायल छात्र के पिता ने ट्रक नंबर के आधार पर दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि मेरठ के पल्लवपुरम निवासी सत्येंद्र कुमार का बेटा युगराज, ग्रेटर नोएडा की एक यूनिवर्सिटी में बीबीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। एक सितंबर को युगराज अपने दोस्त हर्ष शर्मा की कार से दोस्तों के साथ खाना खाने जा रहा था। कार युगराज खुद चला रहा था। कार में इशिका पांडे, यश, अन्वी जैन और हर्ष शर्मा थे। दुर्घटना में कार चालक समेत सभी छात्र घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने छात्रा इशिका पांडे को मृत घोषित कर दिया था। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है, जबकि युगराज की हालत में अब सुधार है। घायल छात्र के पिता सत्येंद्र कुमार ने ट्रक नंबर के आधार पर दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें