फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक बोट कंपनी घोटाले में निदेशक समेत 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 07 May 2023 01:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक बोट फर्जीवाड़ा...
विज्ञापन

निदेशक और पांच लाख की इनामी दीप्ति समेत 15 पर केस दर्ज
- 4.34 लाख रुपये धोखाधड़ी का आरोप, न्यायालय के आदेश पर हुई एफआईआर
संवाद न्यूज़ एजेंसी

दादरी। बाइक बोट फर्जीवाड़े में एक महिला ने मुख्यारोपी व कंपनी के निदेशक संजय भाटी व उसकी पत्नी पांच लाख की इनामी दीप्ति बहल समेत 15 आरोपियों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। अब न्यायालय के आदेश पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला ने पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 4.34 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नोएडा सेक्टर-30 निवासी नीरज शर्मा पत्नी सत्यनारायण ने बाइक बोट कंपनी में पांच साल पहले 4.34 लाख की राशि निवेश किया था। जिसकी एवज में आज तक कोई धनराशि नहीं मिली है। आरोपियों ने 30 दिसंबर वर्ष 2019 को चेक दिया था। जो बैंक में यह कहते हुए अनादित कर दिया कि कंपनी के बैंक खाते पर रोक लगा दी है। वह धनराशि के लिए जीटी रोड स्थित कोट गांव के पास बनाए बाइक बोट कंपनी के कार्यालय में पहुंची। हर बार उनको झांसा दिया गया। मामले में पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर गर्वित इन्नोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड, निदेशक संजय भाटी, दीप्ति बहल, सचिन भाटी, विनोद कुमार, राजेश भारद्वाज, करण पाल, विजयपाल कसाना, पुष्पेंद्र सिंह, पवन भारती, सुनील कुमार, बीएन तिवारी, विजेंद्र सिंह उर्फ हुड्डा, आनंद पीडी पटेल आदि के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि कंपनी के निदेशक संजय भाटी समेत कई कंपनी अधिकारी जेल में बंद है। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि मामले में न्यायालय के आदेश पर बाइक बोट कंपनी के निदेशक समेत 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें