फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत की वजह जानने के लिए दोहराया घटना का दृश्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा/रबूपुरा/ दनकौर। जुनैदपुर गांव के प्रॉपर्टी डीलर की मौत की गुत्थी हत्या और हादसे में उलझी हुई है। परिजनों ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद हादसे का दावा किया था। ग्रामीण महापंचायत कर निष्पक्ष जांच कराने के लिए समिति का गठन कर चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने गहनता से जांच के लिए सोमवार को लखनऊ एफएसएल टीम को बुलाकर घटना का दृश्य दोहराया है। इस दौरान टीम के एक सदस्य ने जिस गड्ढे में शव मिला था उसके पास उसी ओर से बाइक दौड़ाई, जिस ओर से गुरुदत्त आ रहा था। बता दें कि 10 जुलाई की रात दनकौर क्षेत्र के जुनैदपुर गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर गुरुदत्त (45 वर्ष) का शव रबूपुरा क्षेत्र के एक गड्ढे में पड़ा मिला था। परिजन का आरोप था कि रविवार रात रबूपुरा निवासी मनवीर ने फोन कर गुरुदत्त को बुलाया था। रुपयों के लेन-देन के विवाद में गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना के बाद हादसे में मौत का बयान दिया था। इससे ग्रामीण भड़क गए थे और सर्विस रोड पर शव रखकर हंगामा किया था।
-----
घटना की निष्पक्ष जांच के लिए लखनऊ एफएसएल टीम को पत्र लिखा गया था। टीम ने सोमवार को पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना का दृश्य दोहराया है। एफएसएल टीम व अन्य स्तरों से की रही जांच रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, डीसीपी ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें