यमुना सिटी। यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सड़क की मरम्मत का काम तेज कर दिया गया है। एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त कराया जा रहा है। लगातार वाहनों की आवाजाही और बढ़ते यातायात दबाव के कारण कई स्थानों पर सड़क की सतह खराब हो गई है। इससे वाहन चालकों को आवागमन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए संबंधित एजेंसी की ओर से एक्सप्रेसवे का मेंटिनेंस कराया जा रहा है। मरम्मत के तहत खराब हिस्सों को ठीक किया जा रहा है, ताकि वाहन चालकों को सफर के दौरान दिक्कत न हो। अधिकारियों का उद्देश्य एक्सप्रेसवे पर आवागमन सुचारु बनाए रखना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ब्यूरो