फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चालान निस्तारण के लिए 4.54 लाख वाहन स्वामी को भेजा रिमाइंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
चालान निस्तारण के लिए 4.54 लाख वाहन स्वामी को भेजा रिमाइंडर
विज्ञापन

- 21 मई को लगेगी लोक अदालत, 5 लाख चालान निस्तारित कराने का लक्ष्य
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा यातायात विभाग पर लंबित चालानों का बोझ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मौजूदा समय में करीब 31 लाख से अधिक चालान लंबित हैं। इनमें से पांच लाख से अधिक चालानों को 21 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए विभाग द्वारा अभी तक करीब 4.54 लाख वाहन स्वामियों को चालान निस्तारण के लिए रिमाइंडर भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

यातायात विभाग के अधिकारियों का दावा है कि इस बार लोक अदालत में लक्ष्य के मुताबिक लंबित चालानों का निस्तारण कराया जा सकेगा। विभाग द्वारा 23237 लोगों को उनके वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्रों पर अंकित पते पर डाक से सूचनाएं भेजी जा चुकी हैं। वहीं 32314 लोगों को मोबाइल फोन, 21265 लोगों के चालानों की डिटेल एप पर भी अपलोड कर दी है। इधर प्रतिदिन ई-चालान निस्तारण केंद्र में आने वाले 5278 लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत में चालान निस्तारित कराने के लिए जागरूक किया गया। एआरटीओ ने भी 9267 लोगों व 8910 ट्रांसपोर्टरों को गोष्ठी कर चालान निस्तारित कराने के लिए जागरूक किया। स्थानीय 27200 लोगों को ईमेल व फोन मैसेज के माध्यम से सूचनाएं भेजी जा चुकी है। डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि इन सभी माध्यमों के अलावा सोशल मीडिया के विविध प्लेटफार्म के माध्यम से भी राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित चालानों को निस्तारित कराने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है और पंफ्लेट बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें