ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सादोपुर में करीब डेढ़ दशक से अटके हुए आबादी भूखंड भी काश्तकारों को प्राधिकरण देगा। यहां 36 किसानों को भूखंड दिए जाने के लिए प्रकाशन प्राधिकरण ने कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि करीब 131 किसानों के भूखंड यहां मिलना बाकी है। ऐसे में पिछले दिनों हुए सर्वे के बाद 36 काश्तकारों को भूखंड दिए जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। 15 दिन के अंदर इसके लिए आपत्तियां भी किसान दे सकेंगे। बाकी बचे हुए काश्तकारों को भी जल्दी ही भूखंड दिए जाएंगे। जीरो डिस्प्यूट विलेज की कवायद में यह आबादी भूखंड निस्तारित होने हैं। ब्यूरो