ग्रेटर नोएडा (संवाद)। तुलसी विवाह पर गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी में निवासियों ने धार्मिक आयोजन किया। इस दौरान तुलसी माता और भगवान शालिग्राम का विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इस दौरान तुलसी माता का शृंगार किया गया वहीं भगवान शालिग्राम को भी विशेष रूप से सजाया गया। पूजा-अर्चना के बाद विवाह की पारंपरिक रस्में निभाई गईं।