अमर उजाला में छपी खबर का असर---- जेवर के निमका गांव में भरे पानी की समस्या को अमर उजाला में छ
खबर का असर
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर के नीमका गांव में जलभराव की समस्या की खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हकरत में आया है। गांव में सड़कों पर जमा पानी निकालने और तालाब का जलस्तर कम करने के लिए बिजली से चलने वाली मोटर लगाई गई है। मोटर के माध्यम से तालाब का पानी निकाला जा रहा है। इससे गांव की सड़कों पर हो रहा जलभराव बंद हो गया है साथ ही ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिली है। पानी निकलने के बाद सड़कों पर फैली गंदगी को हटवाकर सफाई कराई जा रही है। अहम है कि कई दिनों तक सड़कों पर पानी भरा रहने के कारण रास्तों पर गंदगी जमा हो गई थी। अमर उजाला में 13 नवंबर को खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने कार्रवाई की।