यमुना सिटी। एनसीआर क्षेत्र में मौसम में बदलाव के बाद लोगों को तेज धूप और तापमान से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में भी 6-7 डिग्री तक की गिरावट आई है। लेकिन बिजली कटौती ने आमजनों को परेशान कर दिया है। राहत में मौसम बदलते ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली काट दी जाती है और रात भर लोग परेशान होते हैं। यमुना सिटी के रबूपुरा, दनकौर, जेवर और बिलासपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में हर दिन 6 घंटे नियमित कटौती का शेड्यूल है। लेकिन मौसम में बदलाव के बाद यह कटौती हर दिन 8-10 घंटे तक हो रही है। वहीं, सप्लाई शुरू होने के बाद बार-बार कटौती होती रहती है। जिसके कारण लोग परेशान हो रहे हैं। बिजली कटौती के साथ ही क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या लगातार बनी हुई है, जिससे लोगों की समस्या और ज्यादा बढ़ गई है। लो-वोल्टेज के कारण लोगों के घरों के उपकरण नहीं चल पाते हैं और कई जगहों पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जलने की भी शिकायत आई है। ब्यूरो